यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर रही फतेहपुर की दिव्यांशी

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

यूपी/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम आज शनिवार 18 जून 2022 को जारी कर दिया गया है। इस बार 12वीं में 85. 33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं । 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टॉपर रही।

पहले, आज दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड 10वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया, इसके साथ ही, प्रदेश के 22 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

बता दें कि इस साल उत्तरप्रदेश में 51 लाख से अधिक ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 47 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

यूपी बोर्ड की टॉपर फतेहपुर की दिव्यांशी रही हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज की अंशिका और तीसरे नंबर पर बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!