जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर पीएम ने जताया दुःख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। 

जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था।

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पूर्व पीएम आबे की हत्या के बाद शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की।

प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जापान, भारत और दुनिया के लिए दुखद दिन है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि जापान, भारत, दुनिया और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुखद दिन है।

Share This Article
error: Content is protected !!