डीएम सौरभ गहरवार ने कार्यभार ग्रहण किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल का पदभार ग्रहण करने के साथ ही कोषागार डबल लॉक का चार्ज ग्रहण किया गया।
2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार इससे पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट तहसील गंगोलीहाट, सीडीओ पिथौरागढ़, सीडीओ हरिद्वार के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पूर्व सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ कोषधिकारी नमिता सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, कोषधिकारी विदुषी भट्ट, एटीओ अरविंद चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!