सावन के पहले सोमवार को जनपद के शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिले के तमाम शिवालयों में आज पहले सोमवार को अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। पौराणिक कोटेश्वर मंदिर में सुबह से ही दूर दराज से शिव भक्तों ने आकर पूजा अर्चना कर वरदान मांगा।

इधर टिहरी सत्येश्वर महादेव, देवलसारी महादेव, कुंजेश्वर महादेव, खांड खाला सहित जिले भर के तमाम शिवालयों में शिव भक्त भगवान की पूजा अर्चना व अभिषेक कर रहे हैं। सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सभी मंदिरों को कल से ही फूलों से सजाया, संवारा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!