Ad image

चुनाव पूर्व किये वायदे पूरा करना हमारी प्राथमिकता-धामी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/घनसाली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज जनपद टिहरी गढ़वाल तहसील घनसाली के जाख नैलचामी पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद कंडारी के आवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को श्रीमद्भागवत महापुराण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों पर भगवान की आज्ञा से ही इन्सान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। और पुण्य आत्माओं की शान्ति के साथ ही कथा श्रवण करने वालों के विचारो में भी पवित्रता आती है।

चुनाव पूर्व किये वायदे पूरा करना प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चुनाव से पूर्व जो भी वादे किये हैं, उनको पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में एक समान नागरिक कानून लागू किये जाने हेतु समिति गठित की गयी है। कहा कि मा. प्रघानमंत्री जी के 8 साल के क़ार्यकाल में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है, हर क्षेत्र में भारत को एक नयी पहचान मिली है। उनके कार्यकाल में कई योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मातृ वन्दना योजना आदि कही योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिला है। गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कोरोना काल में जब अन्य देशों में बीमारी के प्रति चिंता साफ झलक रही थी, ऐसे समय में भी मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में वेक्सीन तैयार कर यहां के लोगों का टीकाकरण किया गया, साथ ही अन्य देशो को भी वैक्सीन निर्यात की गई।

2025 तक हमारा राज्य अन्य आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में होगा शामिल

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का कार्य हो या आल वेदर रोड़ का कार्य हो, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश भी निरन्तर विकास की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2025 में जब राज्य सिल्वर जुबली मना रहा होगा, तब हमारा राज्य अन्य आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

इस मौके पर मा. वन मंत्री सुबोध उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट रामजी शरण शर्मा, उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली के.एन. गोस्वामी,
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएमओ संजय जैन, सीओ टिहरी अस्मिता ममगाईं, मंडल अध्यक्ष भाजपा घनसाली दिनेश गुसाईं, अति.जिला सूचना अधिकारी भजनी भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!