अतिथि शिक्षिका बीना असवाल नहीं रहीं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में एल टी हिंदी में कार्यरत अतिथि शिक्षिका श्रीमती बीना असवाल का आज निधन हो गया। वह अपने पीछे 7 साल की बच्ची , पति और सास ससुर को छोड़ गयी हैं। बीना लगभग 35 साल की थीं। उनके पति इंदौर में प्राइवेट जॉब करते हैं, तथा ससुर आर्मी रिटायर्ड हैं। 

सूत्रों के अनुसार श्रीमती बीना असवाल  वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थीं। वह वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में एलटी हिंदी में अतिथि शिक्षिका के तौर पर सेवाएं दे रही थीं।

उनके निधन पर अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी, जिलाध्यक्ष अजय भारद्वाज, मिडिया प्रभारी विवेक कोठियाल समेत तमाम अतिथि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!