स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज रविवार 31 जुलाई 2022 को स्वच्छ परिवेश के सहयोग से नई टिहरी में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में भनियावाला , देहरादून से सिंचाई विभाग से हाल ही में सेवानिवृत हुए श्री ध्यान सिंह सजवान जी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। उन्होंने आगे भी स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के साथ मिल कर सामाजिक कार्यों में अपना विशेष योगदान देने की बात कही।

कार्यक्रम में सजवान जी के साथ संगठन के सचिव श्री रवीन्द्र सिंह पडियार, श्री बिजेंद्र सिंह पंवार, श्री देवेंद्र गुणसोला, डाक्टर निशि नाथ सिन्हा, श्री राजेंद्र गुनसोला, श्रीमती सरोज पंवार, श्रीमती रेखा पंवार आदि ने सहयोग किया।

संगठन के सचिव रविन्द्र सिंह पडियार ने बताया कि आगे भी टिहरी में संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा । पहाड़ों में सरकार द्वारा रोड़ों का चौड़ी करण के कारण भूमि का कटाव अत्यधिक मात्रा में हुआ है, सरकार ने कटाव वाले स्थानों में भूस्खलन न हो इसके लिए विभिन्न स्थानों में पुस्ते भी लगा रही है लेकिन जब तक उन जगह पर विभिन्न प्रकार की वनस्पति नही उगाई जाती एवम जगह जगह वृक्षारोपण नही किया जायेगा तब तक पहाड़ों में भूस्खलन रोकना बहुत मुश्किल है और इसके लिए जन भागेदारी अति आवश्यक है , किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के जन सहयोग अति आवश्यक होता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!