खुशखबरी: विपिन बागड़ी का “नौवें ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता के लिए चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टर्की की राजधानी इस्तांबुल में 11,12 दिसंबर 2021 को खेली जानी है प्रतियोगिता

नई टिहरी । विकासखण्ड देवप्रयाग के ग्राम पंचुर टिहरी गढ़वाल के एक होनहार खिलाड़ी श्री विपिन सिंह सुपुत्र श्री बलबीर सिंह बागड़ी, पूर्व प्रधान टिहरी गढ़वाल बिकास परिषद रजि चण्डीगढ़ का सेलेक्शन  “नौवें ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता” के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता टर्की की राजधानी इस्तांबुल में 11,12 दिसंबर 2021 को खेली जानी है। श्री विपिन सिंह बागड़ी इस प्रतियोगिता में अपने देश की ओर से खेलने जा रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। श्री विपिन सिंह बागड़ी के चयन पर गढ़वाल विकास परिषद (रजि.), चण्डीगढ़ समेत तमाम लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

श्री बुद्धि चंद डोटियाल, प्रधान राय सिंह बिष्ट, महासचिव एवं समस्त पदाधिकारी, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चण्डीगढ़ ने आशा जताई है कि विपिन सिंह बागड़ी इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके परिवार, टिहरी, उत्तराखंड, चण्डीगढ़ के साथ-साथ भारत माता का नाम रोशन करेगा। उन्होंने श्री विपिन सिंह बागड़ी को इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!