आपदाउत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़

समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने छात्रा दिव्या को उपलब्ध करवाई स्कूली ड्रेस व शैक्षणिक सामग्री

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मखलोगी पट्टी के माणदा गांव में आगजनी से सर्वस्व गंवा चुकी गैणी देवी के परिवार को मदद को राड्स रानीचौरी के मुखिया सुशील बहुगुणा ने हाथ बढ़ाये हैं । सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को अभी तक कोई राहत उपलब्ध नहीं हो पायी है ।

बता दें कि गत 01 अगस्त की रात्रि को गैणी देवी का आवासीय भवन जलकर राख हो गया था । घर में कोई भी सामान नहीं बचा यहां तक कि पहनने के कपड़े । गत दिवस राड्स रानीचौरी ने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवायी तो आज बिना कपड़ों व किताबों के स्कूल जाने से वंचित कक्षा 8 वीं की छात्रा दिव्या को समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने स्कूली किताबें , बैग , स्कूल ड्रेस आदि जरूरी सभी सामग्री दुकान से खरीद कर उपलब्ध करवायी । पीड़ित परिवार के परिवार की मदद को आगे आये समाजसेवी सुशील बहुगुणा का समस्त क्षेत्रवासियों ने आभार प्रकट किया है ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!