डीएम डॉ गहरवार धद्दी घण्डियाल में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में करेंगे प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में दिनांक 20 अगस्त, 2022 को विकास खण्ड कीर्तिनगर के स्थान रा.ई.का. धद्दी घण्डियाल में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सिनेशन एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र, तहसील कीर्तिनगर द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे। अग्रणी बैंक प्रबन्धक, टि०ग० तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड), टि०ग० द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा। समस्त क्षेत्रीय उपराजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को मय अभिलेख सहित शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यवाही रजिस्टर मूल रूप में शिविर में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने- अपने विभागीय स्टॉल लगाने तथा स्वयं प्रतिभाग करने को कहा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!