यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नई टिहरी भाजपा जिला कार्यालय में सुशासन की प्रतिमूर्ति, रामजन्म भूमि आंदोलन के महानायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण जन नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भट्ट, दिनेश भट्ट, नीरज गिरी, मौलिक डबराल , प्रवेश बड़थ्वाल, अंशुल ,आदर्श रौतेला ,साक्षी उनियाल, शिवानी मनवाल ,निकिता रावत ,सोनाली , साक्षी , दिव्या रावत आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साथ ही आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष राणा एवं मंडल महामंत्री नीरज गिरी द्वारा युवा मोर्चा नई टिहरी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें उपाध्यक्ष साक्षी उनियाल, मंत्री शिवानी मनवाल , कोषाध्यक्ष निकिता रावत ,सोनाली सह मीडिया प्रभारी साक्षी, दिव्या रावत को जिम्मेदारी दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!