twin tower: 300 करोड़ #09 सेकंड# जमींदोज 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नवीन सुयाल-

हम उस समाज के लोग हैं 

जहां इमारतें बनाने के लिए धरना प्रदर्शन 

और इमारतें नेस्तनाबूद करने पर 

तालियां बजाई जाती हैं। 

हम उस मीडिया के दौर में जी रहे हैं 

जिसमें जरूरतमंदों और शोषित वर्ग की 

खबरें नहीं दिखती 

दिखता है मदारी के खेल सा 

तबाही का मंजर। 

हम उस राजनीति में जन्में लोग हैं 

जहां घर घर शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना 

वर्षों वर्ष जमीन पर नहीं उतरती 

पर करोड़ों की इमारत 

सेकेंडों में जमींदोज होती है।

हम उस प्रशासन में जन्मे लोग हैं 

जहां पुलिस की बंदूकें लाठियों सा काम करती हैं 

पर अपने ही घर के अंदर तबाही के लिए 

हजारों किलो बारूद खर्च किया जाता है।

हम उस न्यायिक व्यवस्था की छत्रछाया में हैं 

जिसमे दोषी  इंसान 

35 साल जेल में रहने के बाद 

दोषमुक्त साबित होता है 

पर इमारतों पर फैसला 

रातों रात लिया जाता है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!