एस डी आर एफ ढालवाला ने चीला बैराज से शव किया बरामद , 2 का किया रेस्कयू

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। एस डी आर एफ ढालवाला ने चीला बैराज से आगे नदी से एक शव बरामद किया है। साथ ही दो अन्य लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला।

दरअसल चीला चौकी से सूचना मिली कि नदी में एक शव दिखाई दे रहा है व साथ मे 2 लोग भी नदी में फंसे हैं। टीम तुरंत ही राफ्ट की मदद से वहां पहुंची तथा शव व दोनों व्यक्तियों को राफ्ट से किनारे ले आये। शव को लक्ष्मण झूला पुलिस को सुपर्द किया गया है।

शव की पहचान पृथ्वीधर कोटनाला उम्र 62 डिफेंस कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई है, जो 3 सितम्बर को अपने बड़े भाई से मिलने गीता नगर ऋषिकेश आये थे ।जो कि वापिस देहरादून नही गए। ढूढने पर पता लगा कि इनकी स्कूटी चीला बैराज की तरफ देखी गयी। परिजनों द्वारा नदी में शव जैसा कुछ दिखाई दे रहा था। 2 ब्यक्ति शव तक पहुंचे थे कि नहर का जलस्तर बढ़ गया और वे भी नदी में फंस गए। अंधेरा होने के बाबजूद टीम ने दोनों ब्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला। शव को भी बरामद कर लिया गया।

टीम में निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण,चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल, जितेंद्र सिंह, मातबर सिंह, अनूप सिंह, शिवम सिंह, सुमित नेगी व अमित कुमार शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!