विभिन्न विकास खंडों में 12 सितंबर से रोजगार मेलों का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

रोजगार मेलों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9917529293 एवं 8318020726 पर कॉल करें

टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी, के कार्यालय आदेशों के क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, विनायक श्रीवास्तव, ने बताया कि सिक्योरिटी स्किल्स कांउसिल ऑफ इंडिया के द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में भिन्न-भिन्न तिथियों को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित कम्पनी द्वारा सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजरों के 250 पदों की भर्ति की जानी है। जिस हेतु दिनांक 12 सितम्बर 2022 को जनपद के विकासखण्ड प्रतापनगर, 13 सितम्बर को विकासखण्ड चम्बा, 14 सितम्बर को विकासखण्ड नरेन्द्रनगर (फकोट), 15 सितम्बर को विकासखण्ड कीर्तिनगर, 16 सितम्बर को विकासखण्ड भिलगंना, 17 सितम्बर को विकासखण्ड जाखणीधार, 19 सितम्बर को विकासखण्ड देवप्रयाग (हिन्डोलाखाल), 20 सितम्बर को थौलधार, 22 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय टिहरी गढ़वाल में तथा दिनांक 23 सितम्बर 2022 को विकासखण्ड जौनपुर में आयोजित किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विकासखण्डों में आयोजित सभी रोजगार मेले विकाखखण्ड मुख्यालय/सभागार कक्ष में प्रातः 10.30 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित किये जायेगें जिसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि में आयोजित होने वाले मेलों में प्रतिभागियों की निर्धारित आयु 21 वर्ष से 36 वर्ष तक होगी तथा सुरक्षा जवान हेतु 10 पास एवं सुरक्षा सुपरवाईजर 12 वीं पास निर्धारित की गयी है। वहीं महिला अभ्यार्थी पात्र नही होगीं। उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9917529293 एवं 8318020726 पर सुविधा हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।    
 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!