हिमालय का संरक्षण एवं संवर्धन है जरूरी: प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे आज हिमालय दिवस के उपलक्ष्य मे श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश मे प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षत्व मे हिमालय बचाओ अभियान के तहत समस्त प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओ को पर्यावरण की रक्षा एवं हिमालय की गौरवशाली इतिहास की सुरक्षा मे अपना योगदान देने हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गयी।

महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन मे कहा कि हिमालय हमारे देश का मुकुट है, जो कि जलवायु का नियंत्रण एवं निर्धारक भी है। हिमालय की श्रेणियां वन संसाधनो के दृष्टिकोण से काफी धनी है, जिनमे कई प्रकार के धात्विक और अधात्विक खनिजो की प्रचुरता पाई जाती है। हिमालय न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अंत मे उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि हमे अपने जीवन शैली मे बदलाव लाने की आवश्यकता है जिससे कि हिमालय का संवर्धन एवं संरक्षण किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 09 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!