Ad image

जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी: आर के शिशिर ने किया टॉप, 360 में 314 अंक किए हासिल तो लड़कियों में तनिष्का काबरा बनी टॉपर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
शिशिर और तनिष्का

भारत। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने आज, 11 सितंबर को जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में आर के शिशिर ने रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। 

वहीं लड़कियों में IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए। आर के शिशिर के बाद, पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल ने CRL रैंक 2 हासिल किया है। वहीं  CRL रैंक 4 पर वांगापल्ली साई सिद्धार्थ और CRL रैंक 5 पर मयंक मोटवानी ने हासिल किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेईई एडवांस के रिजल्ट में हरिद्वार जिले के हर्ष और गौरव शर्मा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। रुड़की के हर्ष गुप्ता की जेईई एडवांस में 1154 रैंक आई है। हर्ष गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं। वहीं हरिद्वार के गौरव शर्मा ने जेईई एडवांस में 1984 रैंक हासिल की है। गौरव मूल रूप से झबरेड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता पुनीत शर्मा किसान हैं। माता गौरी देवी गृहणी है। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!