कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी के कांग्रेसजनों ने कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।
मंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ता समाचार लिखे जाने तक नई टिहरी थाने में पुलिस की हिरासत में हैं।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशा रावत एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल,छात्र नेत्री तनीषा रावत,छात्र नेता अमन राणा,शुभम आदि शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!