सुनहरा मौका: 28 सितंबर को टिहरी में लगेगा रोजगार मेला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 सितम्बर, 2022। जिला सेवायोजन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी के तत्वाधान में विभिन्न प्रतिष्ठित 05 कंपनियों के सहयोग से दिनांक 28 सितम्बर 2022 को विकास भवन परिसर में स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है ।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. हरिद्धार द्वारा 100 पदो, कैम्प- 108 सर्विस देहरादून द्घारा 50 पदो, कल्पना चावला कंप्यूटेक
प्रा. लि. बादशाहीथौल टिहरी द्धारा 100 पदो, इंपो इण्टर नेशनल एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्घारा 35 पदो तथा सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिग एण्ड टेक्नोलॉजी द्धारा 50 पद सहित कुल 355 पदो पर भर्तियां की जायेगी।
जिनमें एडवाइजर, मेडिकल टेक्नीशियन, ड्राइबर, मशीन औपरेटर, किचन हेल्पर सहित मैनेजर के पदों के सापेक्ष रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!