राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई प्रताप नगर के द्विवार्षिक चुनाव में कांतिशरण सिंह कठैत अध्यक्ष व मंत्री पद पर लवजीत बधानी निर्वाचित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 1 अक्टूबर 2022। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई प्रताप नगर का द्विवार्षिक चुनाव अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी जनपदीय कार्यकारिणी राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की देखरेख में निर्विघ्न संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम की मुख्य अथिति खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर श्रीमती पूनम चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई । अटल उत्कृष्ट रा ई का लम्बगांव में सम्पन्न अधिवेशन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।

द्वितीय सत्र में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री कांतिशरण सिंह कठैत ने 41 मतों से विजय प्राप्त की।श्री कठैत को 82 मत प्राप्त हुए ।जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गिरेश रावत को 41 मत प्राप्त हुए । इसी क्रम में मंत्री पद पर लवजीत बधानी ने देशबंधु भट्ट को 2 मतों से पराजित किया।उपाध्यक्ष पद पर नवीन पैन्यूली ने इशान धुलिया को 55 मतों से पराजित किया ।पैन्यूली को 135 और धुलिया को 80 मत प्राप्त हुए ।महिला उपाध्यक्ष महिला पद पर श्रीमती सुमन डोभाल, संयुक्त मंत्री महिला पर डॉ संध्या नेगी ,संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर श्री अनिल कलुडा,आय व्यय निरीक्षक श्री गुलजार अली निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर मंडलीय मंत्री डॉ हेमन्त पैन्यूली, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ,जनपद प्रवक्ता कमलनयन रतूडी,प्रधानाचार्य श्री विजयपाल रावत,निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जगरोशन शर्मा,शीशपाल भंडारी ,विजय गुसाईं ,दाताराम पुरवाल सहित ब्लॉक प्रतापनगर के शिक्षक शिक्षिकायें उपस्तिथ रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!