राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी के आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर 2022। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी की आवश्यक बैठक आज आंदोलनकारी शहीद स्मारक(निकट सुमन पार्क) नई टिहरी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित जिला सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जिला सम्मेलन में मंच की नई कार्यकारणी का गठन जाएगा।जिले भर के समस्त आंदोलनकारियों से सम्मेलन प्रतिभाग करने का आवाहन किया गया है। सम्मेलन में मंच की प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
वक्ताओं ने कहा मंच का उद्देश्य केवल राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का नहीं अपितु राज्य की भावनाओं के अनुरूप राज्य के अंदर घट रहे प्रत्येक घटनाक्रम पर मंच की प्रतिक्रिया दर्ज कराना भी है। हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर भी जोर दें।
उपरोक्त बैठक में आंदोलनकारी मंच के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, सोमदत्त उनियाल, मुशर्रफ अली, श्रीपाल चौहान,सुंदर सिंह कठैत, मुनेंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!