एसडीआरएफ टीम ने राज्य स्थापना दिवस पर रेस्क्यू डेमोंसट्रेशन एवं उपकरण प्रदर्शनी लगाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 नवंबर 2022। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग /फ्लड रेस्क्यू टीम ढालवाला /कोटी कॉलोनी टीम द्वारा एस डी आर एफ वाहिनी उच्चाधिकारियों के आदेशों पर इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान के नेतृत्व में प्रताप इंटर कॉलेज टिहरी गढ़वाल में आपदा राहत उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में वाटर रेस्क्यू से संबंधित आधुनिक उपकरण जैसे- अंडर वाटर ड्रोन, साइड स्कैन सोनार सिस्टम ,रिमोट ऑपरेटिव लाइव बॉय ,डीप डाइविंग इक्विपमेंट विद कम्युनिकेशन सेट, रोटरी रेस्क्यू सा एवं अन्य उपकरण थे। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा आपदा राहत रेस्क्यू डेमोंसट्रेशन किया गया।

डेमोंसट्रेशन के दौरान टीम द्वारा पहाड़ी पर फंसे एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से रोप रेस्क्यू विधि द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाकर अस्पताल हेतु भेजा गया व दूसरे घायल को रिवर क्रॉसिंग विधि द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। डेमो के दौरान मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल वित्त एवम प्रभारी मंत्री टिहरी व क्षेत्रीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय उत्तराखंड सरकार द्वारा एसडीआरएफ टीम के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी महोदय व एस एस पी महोदय द्वारा टीम के कार्यों की सराहना की गई।

डेमोंसट्रेशन के दौरान एसडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान ,हेड कांस्टेबल दरमान सिंह ,हेड कांस्टेबल पंकज खरोला, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल मातबर सिंह ,रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह ,अजय सिंह ,पैरामेडिक्स अनुज कुमार ,चालक सूर सिंह व जितेंद्र सिंह मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!