उत्तराखण्ड समान नागरिक सहिंता की हाई पावर कमेटी कल (आज) टिहरी में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 नवम्बर, 2022। उत्तराखण्ड समान नागरिक सहिंता की हाई पावर कमेटी कल दिनाँक 11 नवम्बर, 2022 को जनपद भ्रमण पर रहेगी।

व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक सहिंता हेतु गठित उत्तराखण्ड समान नागरिक सहिंता की हाई पावर कमेटी की कल दिनाँक 11 नवम्बर, 2022 को सांय 3:00 बजे से 05 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में बैठक आहूत की गई हैं। कमेटी के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून व समान नागरिक सहिंता के संबंध में नागरिकों का पक्ष सुना जाएगा।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है। सभी गणमान्य, समिति के समक्ष अपने सुझाव, मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!