सीडीओ ने स्वीप की बैठक में दिए दिशा निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल 16 नवम्बर, 2022। माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा आज वीसी के माध्यम से स्वीप के समस्त सहायक नोडल अधिकारी की बैठक ली गयी। इस दौरान उनके द्वारा निर्वाचन आवश्यक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाने एवं स्वीप संबंधी गतिविधियां प्रत्येक मतदेय स्थल पर क्रियान्वित करवाने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत गड्ढा मुक्त पैच मरम्मत कार्य की समीक्षा बैठक ली गई। सभी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग टिहरी गढ़वाल को समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की समुचित कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा सहित लोनिवि के सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!