टिहरी प्रवास पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज टिहरी गढ़वाल प्रवास पर पहुंची। जिला प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इससे पूर्व रेखा आर्य ने जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी  के आवास पर कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओं की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शीशराम थपलियाल, कुलानंद चमोली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!