अन्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियागिता का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 नवम्बर, 2022। आज स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनीकीरेती में अन्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियागिता के तहत आज के मैचों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में किया गया।
जिला क्रीडा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने बताया कि पहला मैच चंपावत व उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। उत्तरकाशी ने निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। चंपावत की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 83 रन बनाए। उत्तरकाशी मैच 6 रनों से जीता। दूसरा मैच रुद्रप्रयाग व चमोली के बीच खेला गया।रुद्रप्रयाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 84 रन बनाए तथा चमोली की टीम 55 रन ही बना पायी और 30 रनों से हार गयी।

तीसरा मैच पौड़ी व बागेश्वर के मध्य हुआ। पौड़ी पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 96 रन का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरे बागेश्वर की टीम निर्धारित ओवरों मे लक्ष्य का पीछा नहीं कर पायी, पौडी ने 21 रनों के अन्तराल से मैच अपने पक्ष में कर लिया।
उन्होंने बताया गया कि अम्पायर की भूमिका में विपिन रघुवंशी, राजीव कठैत एवं कुलदीप कुमार है। कल 28 नवम्बर, 2022 को क्वाटर फाइनल मैच खेले जायेंगे।
इस अवसर पर प्रवक्ता जयराम कुशवाहा, दाताराम भट्ट जी, उप क्रीडा अधिकारी रितु जैन सहित धीरेंद्र सिंह असवाल, पुष्कर सिंह असवाल, सत्येंद्र सिंह चौहान, राजपाल राणा, पंकज ग्वाड़ी, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!