Ad image

नियमित नियुक्ति न होने तक प्रो. महावीर सिंह रावत होंगे श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून: नियमित कुलपति की नियुक्ति न होने तक प्रो० महावीर सिंह रावत श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। महामहिम राज्यपाल ने नए कुलपति की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रो० महावीर सिंह रावत, फ़िलवक्त प्राध्यापक- जन्तु विज्ञान, पं० ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में सेवाएं दे रहे हैं।

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम- 2011 की धारा-10(2) (3) में विद्यमान व्यवस्था के अन्तर्गत आदेश संख्या-3061 / जी०एस० (शिक्षा) / C11-1/2019 26.11.2019 द्वारा डा० पी०पी० ध्यानी को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के कुलपति पद पर तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने तक जो भी पहले हो, तक के लिए नियुक्त किया गया था। जिनका कार्यकाल 03 वर्ष की पदावधि के उपरान्त 30 नवम्बर 2022 को समाप्त हो गया है।

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नये नियमित कुलपति की चयन प्रक्रिया वर्तमान में विचाराधीन होने एवं उसमें समय लगने के दृष्टिगत श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा-10(9) में विद्यमान व्यवस्था के अन्तर्गत प्रो० महावीर सिंह रावत को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार , उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अग्रेत्तर छः माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो, तक के लिए सौंपा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!