एस डी आर एफ टीम ने स्कूल/कॉलेज में दी आपदा संबंधित जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 14 दिसंबर। एसडीआरएफ जौलीग्रांट से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा ,राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी व पॉलिटेक्निक कॉलेज धरासू में समस्त छात्र छात्राओं को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक किया गया।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवान द्वारा बताया गया कि एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम चिन्यालीसौड़ ने जनजागरूकता कार्यक्रम में बताया कि भूकंप ,बाढ़ ,वाहन दुर्घटना, भूस्खलन एवं डूबने की घटनाओं में बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया इसके साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए तुरंत राहत एवं बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति जागरूक किया गया । प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई व जानकारी के साथ कुछ बच्चों को रोप रेसक्यू का अभ्यास भी कराया गया । साथ ही सभी को रोड़ सेफ्टी व नशा के प्रति दूर रहने की जानकारी भी फि गई ,, स्कूल व पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य , समस्त स्टाफ द्वारा एस डी आर एफ के कार्यों व जन जागरूकता की सराहना की गई।

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में प्रशिक्षक , संदीप सिंह, सुमित नेगी , बलीराम सिंह, चंदन मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!