खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं प्रतिभागी-पंकज तिवारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरीगढ़वाल 16 दिसम्बर। खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में जनपद के 9 विकास खण्डों से आए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। आज तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

पंकज तिवारी युवा कल्याण अधिकारी

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुम्भ में आज तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि खेल महाकुम्भ की प्रतियोगिताओं का खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी द्वारा शुभारंभ किया गया था। इससे पहले अंडर 14 व 17 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई हैं और अब अंडर 21 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं जारी है।विजयी प्रतिभागी 20 दिसम्बर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कहा कि प्रतिभागियों के लिए रहने, खाने की पूरी व्यवस्था है किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

तिवारी ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग करने के लिए नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पुलिस समेत तमाम सम्बन्धित विभागों का आभार जताया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!