Ad image

कैबिनेट मंत्री महाराज आज और कल टिहरी में

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 दिसम्बर, 2022। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कल दिनांक 17 दिसम्बर, 2022 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आज विकास भवन सभागार नई टिहरी में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें मंत्री जी के सभी कार्यक्रमों के सगल संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य/दायित्व सौंपे गये।

बैठक में डीडीओ सुनील कुमार, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, डीएचओ अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी डीएम गुप्ता व घनसाली जे.एस.खाती, अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी घनसाली मीनल गुलाटी व टिहरी तेजपाल, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी आज दिनांक 16 दिसम्बर, 2022 को समय 17ः30 बजे कोटी कॉलोनी हट्स जी.एम.वी.एन टिहरी पहुंचेंगे। कल दिनांक 17 दिसम्बर, 2022 को मा. मंत्री जी 10ः30 बजे जिला मुख्यालय में भाजपा पदाधिकरियों/कार्यकताओं के साथ बैठक, टिहरी बांध विस्थापितों को मुआवजे के चैक वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मा. मंत्री जी द्वारा विभागीय शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया जायेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!