सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए चलाया अभियान, काटे 23 चालान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 दिसम्बर। जनपद की घनसाली नगर पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें 23 लोगों के चालान काट कर 36000 अर्थदंड वसूला गया ।

घनसाली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश व उप जिलाधिकारी घनसाली के पत्र पर नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिन दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया उनका चालान काट कर भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील भी की गई । अभियान के तहत 23 लोगों के चालान काट कर 36000 रुपये वसूले गए, साथ ही एक चालान सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने तथा एक चालान अतिक्रमण करने पर किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा, रविन्द्र नैथानी बन दरोगा, सुरेन्द्र सिंह ग्रामीण निर्माण विभाग, विजय पटवाल राजस्व विभाग, सहित नगर पंचायत कर्मचारी साथ रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!