कण्डीसौड़ ब्लॉक सभागार में 08 जनवरी को ‘‘वृहद विधिक सेवा शिविर‘‘ का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 जनवरी, 2023। कण्डीसौड़ ब्लॉक सभागार में 08 जनवरी, 2023 को ‘‘वृहद विधिक सेवा शिविर‘‘ आयोजित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पंत ने दी।

उन्होंने बताया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अनुमोदन उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा 08 जनवरी, 2023 को ब्लॉक सभागार कण्डीसौड तहसील कण्डीसौड़, जिला टिहरी गढ़वाल में पूर्वान्ह 11 बजे से एक ‘‘वृहद विधिक सेवा शिविर‘‘ आयोजित किया जायेगा।

शिविर में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगें। शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी, शिविर में जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों भी उपलब्ध करायी जायेंगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!