उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

संशोधन: टिहरी तहसील में अब तहसील दिवस 17 जनवरी को होगा

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जनवरी, 2023 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों के अन्तर्गत तहसील टिहरी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की तिथि में संशोधन किया गया है। तहसील टिहरी में अब तहसील दिवस आगामी 17 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जायेगा।
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यालय आदेश दिनांक 31 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद की तहसीलों/उप तहसीलों में आयोजित तहसील दिवसों में आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 से बजे तहसील दिवस आयोजित किये जाने हेतु रोस्टर जारी किया गया। एसडीएम टिहरी के अनुरोध पर रोस्टर के अनुसार तहसील टिहरी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। तहसील टिहरी में आगामी 17 जनवरी, 2023 को प्रातः 11.00 से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!