दिव्यांग शिविर में बड़ी संख्या में प्रमाण पत्र जारी किए गए, समाज कल्याण व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था दिव्यांग शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जनवरी। राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों ने हिस्सा लिया। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में कुल 296 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा 125 प्रमाण पत्र जारी किए गए।  आज 102 ने पंजीकरण कराया तथा 57 प्रमाण पत्र जारी किए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री किशन चौहान जी द्वारा बताया गया कि शिविर में दिव्यांग जनों के आने-जाने तथा भोजन की व्यवस्था विभाग की ओर से निशुल्क की गई थी।

शिविर में सीएमएस डॉ. अमित राय, डा0 लता चमोली, ड0 गंगा, डा0 पीयूष , सहायक समाज कल्याण अधिकारी भूपेंद्र महर, नितिका तडियाल, राजेश चौहान, आकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, मोहन रावत, दयाल सिंह, मणिराम, देवराम आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!