एल0 पी0 जोशी बने टीएचडीसीआईएल (टिहरी कॉम्प्लेक्स) के अधिशासी निदेशक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 फरवरी । आज बुधवार को श्री एल0 पी0 जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के नए अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) का पदभार ग्रहण किया।

जोशी इससे पूर्व टिहरी बाँध के द्वितीय चरण के तहत निर्माणाधीन पी0एस0पी0 परियोजना एवं अरुणाचल प्रदेश में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को आवंटित परियोजनाओं के अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के साथ-साथ इन्हें विभिन्न विभागों में कार्य करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की कमीशनिंग का अच्छा अनुभव है। जिसके फलस्वरूप प्रबंधन वर्ग द्वारा उन्हें अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) का प्रभार सौंपा गया है। यह जानकारी डाॅ0 ए0 एन त्रिपाठी अपर महाप्रबंधक (मा0 सं0 एवं प्रशा0) ने दी।

श्री एल0 पी0 जोशी को अधिशासी निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) का प्रभार मिलने के उपरान्त टीएचडीसीआईएल टिहरी में अधिशासी निदेशक (टी0सी0) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभिन्न यूनियन, एसोसिएशन एवं कार्मिकों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबन्धक ओ0 एण्ड एम श्री आर0 आर0 सेमवाल, महाप्रबन्धक स्टेज प्रथम श्री अजय वर्मा, महाप्रबन्धक नियोजन श्री अभिषेक गौड, महाप्रबन्धक याँत्रिक श्री एम0 के सिंह, अपर महाप्रबन्धक मानव संसाधन एवं प्रशासन डाॅ0 ए0 एन त्रिपाठी, अपर महाप्रबन्धक चिकित्सालय डाॅ0 प्रमोद कुमार, अपर महाप्रबन्धक वित्त एवं लेखा श्री संदीप भट्नागर  आफिसर्स ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राणा, उपमहाप्रबन्धक अनिल त्यागी, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, सुपर वाइजर ऐसोसिएशन वीरेंद्र उनियाल, टीएचडीसी वर्कर्स यूनियन के विजय प्रकाश नौटियाल, जय प्रकाश सेमवाल, चालक हेल्पर कर्मचारी यूनियन के कृष्णपाल सिंह बिष्ट, उपप्रबन्धक जनसंपर्क मनबीर सिंह नेगी, आर0 डी0 मंमगाई, दीपक उनियाल, जे0 पी0 विजल्वाण  सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!