कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 30 जून तक कार्य पूरे करने के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 28 अप्रैल 2026 । आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने की रणनीति तय की गई।

उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ क्षेत्र में आने वाले सभी जरूरी निर्माण कार्य 30 जून तक पूरे किए जाएं, जबकि शेष कार्य ऐसे नियोजन के साथ हों जिससे यात्रा प्रभावित न हो। घाटों और पुलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग को दो माह में सड़क कार्य पूर्ण करने, सीवरेज कार्य 30 जून तक खत्म करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बहादराबाद व ज्वालापुर क्षेत्र में बाधा बन रहे पोल हटाने और मनसा देवी पैदल मार्ग सुधारने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखने, मलबा हटाने और गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को समन्वय से काम करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!