एक पहल अच्छे स्वास्थ्य की कामना और शिक्षा के नाम

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

अपने अनुपयोगी किताबों एवं दवाइयों को जरूरतमंदों को दान करें -डीएम देहरादून

देहरादून 9 फरवरी। कई लोगों के पास धन की उपलब्धता ना होने के कारण कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, देहरादून ने एक पहल की शुरुआत की है। जिसमें आप अपने अनुपयोगी किताबों व दवाइयों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जिला प्रशासन का सहयोग कर सकते है। अपनी अनुपयोगी किताबो एवं दवाईयों को दान कर इस मुहिम में अपना  योगदान दें।

भेंट करने का स्थान:

देहरादून स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें, दून लाइब्रेरी (लैंसडौन चौक), एमडीडीए ऑफिस (ट्रांसपोर्ट नगर), देहरादून स्मार्ट सिटी ऑफिस (कौलागढ़ रोड, राजेंद्र नगर), वात्सल्य डे केयर सेंटर, तीलू रौतेली भवन (सर्वे चौक)

आप दिए गए पते पर अपनी अनुपयोगी किताबो एवं दवाइयों को पहुंचा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क कर सकते हैं।

दान किये गये किताबों व पर दवाइयों को जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!