पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी दिनेश धनै ने कुठा में पहाड़ी किसान बाजार का किया उद्धघाटन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 फरवरी। रविवार को कुठा सरजूला में पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी दिनेश धनै ने पहाड़ी किसान बाजार का रिबन काटकर उद्धघाटन किया। साथ ही उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली।

इस मौके पर धनै ने कहा कि पलायन रोकने के लिए ऐ एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा आज हमें ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लोकल एवं भौकल पे काम करना होगा।धनै ने कहा आज जितने लोग यहां हैं।हम अपने अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करके इस लघु उद्योग को एक साल में लाखों का व्यवसाय सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकते हैं।धनै ने कहा उत्तराखंड कि पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वराज के लिए हिम्मत करनी होगी। जिस दिन पहाड़ के युवा ऐ सोच विकसित कर ले कि हमें नौकर नहीं मालिक बनना है,उस दिन पहाड़ों में विभिन्न लघु उद्योग स्थापित हो जायेंगे। ऐसे लोगों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी एजेंसियों को भी आगे आना होगा।

उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में कुठा के साथ कांणाताल,तिवाड़ गांव,टिपरी,उठड़ को पर्यटन ग्रांम बनाया था।जिसका परिणाम है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अपनी उपलब्धियों में दिखा कर प्रवास करने को तिवाड़ गांव को चुना । मैं भी अपने को गोरवान्वित महसूस किया। पहाड़ी किसान बाजार के सदस्य मकान सिंह खाती, मनजीत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र रावत ने कहा श्री दिनेश धनै के आशीर्वाद से आज हम इस लघु उद्योग को शुरू किया। हमारा लक्ष्य है कि कम से कम अपने गांव की पच्चास महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ने का है।

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी,ब्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अतीक अहमद,जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, संयुक्त मंत्री संजय बहुगुणा, पूर्व राज्य मंत्री फारूख शेख,बाल कल्याण समिति की सदस्य रागनी भट्ट, पूर्व सैनिक कृष्णा ममगांई, पूर्व सभासद अजयपाल नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं, पूर्व प्रधान कै0सुंदर सिंह रावत, पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, प्रधान शांति देवी,शैला देवी,धना देवी, विक्रम सिंह कठैत, कविंद्र सिलसवाल, महावीर सिंह राणा,सभासद खेमराज रावत, जसपाल रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!