बड़ी खबर: टिहरी में sdrf ने किया एक गुमशुदा लड़की का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28फरवरी 2023। अभी अभी एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम कोटि कॉलोनी ने पीपल डाली में झील से एक गुमशुदा लड़की का शव बरामद किया है।

शव की पहचान खांड गांव की मानसी नेगी उम्र 15 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्री प्रीतम सिंह नेगी के रूप में हुई है। मानसी राजकीय इंटर कॉलेज रजा खेत की 10वीं की छात्रा थी।
पीपल कोटि चौकी इंचार्ज की सूचना पर टीम प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल पंकज खरोला के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। टीम के डीप डाइवर राकेश रावत ने 15 से 20 फ़ीट गहराई में डाइविंग कर लड़की के शव को बरामद किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को शव को सुपुर्द किया गया है टीम में राकेश रावत, पंकज , अनिल, जितेंद्र सिंह, मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!