सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मार्च 2023। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार टिहरी में अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदनकर्ता को समय अंतर्गत सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

इस मौके पर जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, जिला अभिहित अधिकारी एम.एन. जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!