Ad image

कीर्ति नगर में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 मार्च, 2023। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कण्डारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड कीर्तिनगर मुख्यालय के प्रागंण में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

इस मौके पर विधायक द्वारा कृषि विभाग की एसएमएएम योजनान्तर्गत जन श्री स्वायत सहकारिता ग्राम सारकेणा में 03 पावर वीडर, 03 आटा चक्की, 01 ब्रश कटर एवं महिला मंगल दल स्वायत सहकारिता ग्राम ऐराडी में 03 पावर बीडर, 03 आटा चक्की व 01 धान चक्की का आंवटन समूह के सदस्यों को वितरित किए गए। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना विभाग के माध्यम से 09 महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न विभाग से अन्त्योदय राशनकार्ड धारक 08 परिवारों को निशुल्क गैस रिफिलिंग दी गई। उद्यान विभाग के माध्यम से 07 परिवारों को लाभान्नवित किया गया।

शिविर में विकास खण्ड स्तरीय विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 19 खतौनी नकल, 05 आधार कार्ड, 02 स्थायी प्रमाण पत्र बनाये गये। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 110 प्रकरण पंजिकृत किये गय, जिनमें से 32 ओ.पी.डी., 12 आयुष्मान कार्ड, 10 नाक कान गला, 11 नेत्र रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जबकि 08 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये तथा 22 स्वास्थ्य कार्यक्रम/किशोर स्वास्थ्य प्रकरण शामिल है। राष्ट्रीय ग्रामिण आजिविका मिशन ग्राम सुपाणा के द्वारा घरेलू उत्पादन के अन्तर्गत 50 किलो अचार/ग्रीन टी, सांवा, मंडुवा इत्यादि शिविर में विक्रय किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा विकास योजनाओं व विभिन्न विभागों के माध्यम से निर्मित होने वाली ग्रामीण सड़कों व योजनाओं के संबंध में उपस्थित जनता को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत, खण्ड विकास अधिकारी कीर्तिनगर एवं तहसीलदार कीर्तिनगर तथा सभी विभागों के जिला विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!