वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक में हुई चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1अप्रैल 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर, चंबा और टिहरी द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत वन भूमि प्रस्तावों को निर्धारित प्रारूप अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अंतर्गत बैठक के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर हेतु प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा एफ.आर.सी. की बैठक व ग्राम सभा की बैठक के प्रस्तावों को जांचा गया।
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी धियाकोटी क्यार्दा की चजी तक मिसिंग लिंक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत खम्बाखाल से सिलोडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में कुसरैला-बकरोटी मोटर मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण कार्य, जिला योजना के अन्तर्गत ग्राम डौर मिलिट्रीगेट बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, गूलर-भगवासेरा-जमोला मोटर मार्ग के भगवासेरा से घेराधार तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य व पसरखेत से पॅयाथाली-फरसोपानी तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समितियों की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत के अंतर्गत कोई भी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र सम्मलित नही है एवं कोई भी वनवासी निवासरत नहीं है और वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में कोई भी आपत्ति प्राप्त नही हुई है।
बैठक में डीएफओ टिहरी वीके सिंह, अधि. अभि. लोनिवि नई टिहरी दिनेश मोहन गुप्ता व चम्बा पीएस नेगी, समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, साहब सिंह सैनी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!