कक्षा 6 में इन खेलों में प्रवेश हेतु प्रवेश फ़ार्म यहां से प्राप्त करें

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। 01 अप्रैल 2023। जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, संजीव कुमार पौरी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में कक्षा-6 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिन्टन जूड़ों एवं हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में फुटबॉल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल के बालकों के प्रारिम्भक चयन ट्रायल्स निम्न निर्धारित केन्द्रो एवं तिथियों में स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षकों द्वारा लिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश फार्म जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास भवन नई टिहरी से रूपये 150 नकद भुगतान कर प्राप्त कर सकते है। प्रारंभिक चयन ट्रायल दिनांक 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 9 बजे से बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी एवं दिनांक 28 अप्रैल 2023 को प्रातः 9 बजे से जिला खेल कार्यालय जीआईसी खेल मैदान नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में आयोजित किए जायेगा।

श्री पौरी ने बताया कि प्रवेश केवल कक्षा 6 में ही दिया जायेगा तथा उत्तराखंड का स्थाई निवासी हो एवं कक्षा 5 उत्तीर्ण हो, प्रवेश के समय बालक की आयु 10 वर्ष से कम एवं 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए बालकों का कक्षा-6 में प्रवेश हेतु टेस्ट में दौड, स्टैन्डिग ब्राड जम्प, बॉल थ्रो आदि लिए जायेगें। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबरों 6396309834 तथा 9759513277, पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!