Ad image

नशा मुक्त उत्तराखंड एवं ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2अप्रैल 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता मे एन्टी ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्त उत्तराखंड एवं ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, समिति के सदस्यों, छात्र संघ के पदाधिकारियों, आम नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

एन्टी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा मार्च माह मे किए गए कार्यों की संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत की गयी। उन्होंने इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।

इस बैठक में डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० विजयराज उनियाल, डॉ० अजय कुमार, डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सीमा, डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत, समस्त कर्मचारी वर्ग, छात्र संघ के पदाधिकारी, समिति के सभी सदस्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!