नगर पंचायत गजा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8अप्रैल 2024। विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में हिमालयन अस्पताल बौराडी द्वारा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती के अनुरोध पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

हिमालयन अस्पताल बौराडी द्वारा रोगियों की निशुल्क जांच करने के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।डाक्टरों की टीम के द्वारा ब्लड प्रेशर, शूगर जांच, एक्सरे आदि निशुल्क किए गए। शिविर में डा. निकिता, डा. हर्षिता, स्टाफ नर्स कुसुम राय, फार्मासिस्ट रीना थपलियाल, लैब टेक्नीशियन प्राची उनियाल, एक्सरे टेक्निशियन सोबत सिंह ने विभिन्न रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा दवाइयां वितरित करते हुए स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।

शिविर में 85 रोगियों की विभिन्न रोगों की जांच की गई।अनेक रोगियों को बौराडी अस्पताल आने की सलाह दी गई। श्रीमती मीना खाती ने बताया कि हर माह की 8 तारीख को नगर पंचायत गजा में बौराडी अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जाता है। इससे गजा व निकटवर्ती गांव के लोगों को लाभ मिलता है।समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल ने डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज करने को प्रशंसनीय कार्य बताया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!