Ad image

प्रस्तावित जी-20 की बैठकों को लेकर जिला प्रशासन मुश्तैद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम सौरभ गहरवार पहुँचे ओणी गांव, निर्माण कार्याें का लिया जायजा

टिहरी गढ़वाल 15 अप्रैल , 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने आज ओणीं गांव पहुंचकर जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जी-20 के तहत किये जा रहे सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर समयान्तर्गत पूरा करना सुनिश्चित करें।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत आगामी मई एवं जून, 2023 में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों को लेकर जिला प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्याें का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने आज ओणीं गांव पहुंचकर पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, उद्यान, लघु सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे सिंचाई टैंक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!