Ad image

विकास कार्यों के प्रस्ताव दें विभाग-धन सिंह

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

पौड़ी/नई टिहरी, 29 दिसम्बर 2019

प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभा कक्ष में नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिया की पौड़ी जनपद, पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द दें। उन्होंने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग एवं उड्डयन विभाग की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उक्त प्रस्ताव को रखें।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कें जल्द पूर्ण कर लें एवं वन भूमि हस्तांतरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कर लें। कहा कि श्रीनगर स्थित लोक निर्माण विभाग की 55 किलोमीटर सड़क एवं बाइपास की सड़क की डी.पी.आर. प्रस्तुत कर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, माजरा महादेव-सौंठ मोटर मार्ग, नलई-चुठाणी मोटर मार्ग, पाबौं-नौठ-धुलेत मोटर मार्ग, मुल्खाखाल से टीला मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के अंतर्गत बुआखाल-पाबौ- पैठाणी-सलौनधार-थलीसैंण मोटर मार्ग, पैठाणी-चाकसैंण  मोटर मार्ग, कैन्यूर बैंड से जगत पुरी मोटर मार्ग में स्थित सड़कों के गड्ढे एवं डामरीकरण के कार्य मार्च तक पूर्ण कर लें।

इस अवसर पर अपर सचिव पी.एम.जी.एस.वाई. उदय राज सिंह, प्रमुख अभियन्ता लोनिवि हरि ओम शर्मा, मुख्य अभियन्ता राजेन्द्र गोयल, अधीक्षण अभियन्ता एन.एच. ओम प्रकाश, डीएफओ गढ़वाल एन.रावत इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!