गणित विषय की उपयोगिता पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मई 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे आज गणित विषय की विभाग प्रभारी डॉ० अजय कुमार द्वारा गणित विषय की उपयोगिता पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

उन्होने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दैनिक जीवन मे गणित विषय की उपयोगिता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि दैनिक जीवन मे लेन-देन, माप-तोल, हिसाब-किताब, व्यवसाय, कृषि, क्रीडा, बैंकिंग, डाकघर, भवन निर्माण, कारखाना निर्माण, इंजीनियरिंग के कार्य इत्यादि मे गणित उपयोगी है। गणित महत्वपूर्ण विषय ही नही बल्कि हमारी जरूरत भी है। गणित के अध्ययन से नैतिक मूल्यों, ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व, शुद्धता, आत्मविश्वास, चिंतन, मनन, तर्कशक्ति, के साथ-साथ सामाजिक मूल्यो का भी विकास होता है। इसलिए गणित को विज्ञान की जननी मानी जाती है।

इस दौरान प्रभारी प्राचार्या डॉ० आराधना बंधानी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। डॉ० प्रमोद रावत द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस सेमिनार मे महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!