Ad image

5 दुकानदारों के काटे चालान, साढ़े 6 किलो प्लास्टिक किया जफ्त

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मई 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग और देवप्रयाग पुलिस द्वारा सयुंक्त अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालो पर चालानी कार्यवायी करते हुए कई चालान काटे ।

नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के अधिषासी अधिकारी रघुवीर राय द्वारा टीम गठित कर नगर पालिका छेत्र में नगर को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर के शांति बाजार, बीच बाजार, में अभियान के दौरान 5 दुकानदारों के चालान कर लगभग 6 .40 किलो प्लास्टिक जफ्त किया गया।

अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय द्वारा बताया गया कि नगर क्षेत्र में लगातार सिंगल यूज़ प्लास्टिक रखने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है जो कि आगे भी चलती रहेगी,सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में ईओ रघुबीर राय,कर निरिक्षक अनूप कुमार, सफाई निरीक्षक राजेंद्र कुमार, विष्णु पुंडीर इंद्र दत्त रतूड़ी, जवान पूनम ,ऋषि पाल, संदीप बडोनी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!