Ad image

विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 22 मई 2023। पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें पूजा लसयाल अध्यक्ष, नंदिनी गुप्ता उपाध्यक्ष, अभिनव गुप्ता सचिव, प्रियंका कोषाध्यक्ष, आयुष श्रीवास्तव सह सचिव, चुने गए। साथ ही कक्षा प्रतिनिधि में जॉनी, प्रियंका ठाकुर, नैना तिवारी, नेहा नेगी, स्वाति सेमवाल, विशाल सिंह, प्रिया, सोनम मल्लाह, ईशा ध्यानी, आदर्श गुप्ता प्रत्येक सेमेस्टर से एक छात्र एवं एक छात्रा को विभागीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया I

इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पांजलि आर्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा की अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन किए जाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षण के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास करना है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने बताया कि विभागीय परिषद के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, प्रदूषण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, उत्तराखंड राज्य के विकास में प्राकृतिक संसाधनों का महत्व एवं भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता, जलवायु परिवर्तन विषय पर व्याख्यान, आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन G 20 की थीम वसुदेव कुटुंबकम के अंतर्गत कराया जाएगा I जिसमें सफल प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी एवं विश्वविद्यालय परिसर के प्राचार्य प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा I


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!