Ad image

हादसा: दिल्ली जा रहे पति पत्नी की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मई 2023। उत्तराखंड  मे हादसे रुकने का नम नहीं ले रहे हैं। आज गजा तहसील अंतर्गत गजा-खाड़ी मार्ग पर एक वैगनआर कार HR 29AE 9491 सड़क से कम से कम 400-500 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। कार  में  दोनों पति पत्नी थे  जिनकी मौके पर मृत्यु हो गयी। दोनों शवों को रिकवर किया गया। 

घटना का पता चलते ही तहसीलदार गजा रेनु सैनी , राजस्व उप निरीक्षक रमेश नौटियाल, पुलिस चौकी प्रभारी गजा नवीन नौटियाल व एस डी आर एफ की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटे रहे।

मृतकों  में प्रीतम सिंह चौहान उर्फ पृथा पुत्र मोर सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी-भलियालपानी, गजा, टिहरी गढ़वाल व भरोसी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी प्रीतम सिंह पता उपरोक्त शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों अपने गांव भलियालपानी से आज दिल्ली जा रहे थे कि मौत का शिकार हो गए। घटना से क्षेत्र में  मातम पसरा है। 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनों शवों को रिकवर  करने के पश्चात घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान टीम को महिला का पर्स मिला जिसमें कुछ धनराशि थी जिसे एस डी आर एफ टीम ढालवाला के जवानों ने पुलिस चौकी गजा को सुपुर्द किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!